युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है शिक्षा का उद्देश्य: चेमन देशमुख

भास्कर न्यूज | बालोद सरस्वती शिशु मंदिर बरबसपुर में जिला ग्राम भारती द्वारा आयोजित 10 दिवसीय जिला स्तरीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख रहे। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भेनूराम साहू, आशाराम साहू, राजकुमार ठाकुर, कामिनी मंडावी, खोमिन ठाकुर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि चेमन देशमुख ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा और संस्कार का संगम है। विद्या भारती द्वारा संचालित यह संस्था छात्रों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से विकसित करती है। इसका उद्देश्य ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करना है जो संस्कारवान हो और राष्ट्रहित से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा में संस्कार का होना जरूरी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एक गैर सरकारी संस्था है। इसे शासन से किसी प्रकार का अनुदान नहीं मिलता। यहां छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता की आशाओं के अनुरूप तैयार होते हैं। इसकी शिक्षा पद्धति की शिक्षा जगत में अलग पहचान है। विद्या भारती द्वारा संचालित यह संस्थाएं देशभर में कार्यरत हैं। ये नगरों, गांवों और दूरस्थ अंचलों में शिक्षा का दीप जला रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *