भास्कर FGD में पर्यटन की नई संभावनाओं पर हुई चर्चा:इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर, फॉरेन टूर ऑपरेटर को इन्वॉल्व करने के सुझाव

छत्तीसगढ़ में टूरिज्म की अपार संभावनाएं है। जरूरत है तो बस्तर, कोरबा के सतरेंगा, सिरपुर, बारनवापारा, मैनपाट और जशपुर जैसे टूरिस्ट स्पॉट को प्रमोट करने की, ताकि टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा मिल सके। दैनिक भास्कर ऑफिस में शुक्रवार को ग्रुप फोकस डिस्कशन का आयोजन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ पर्यटन के विकास और नई संभावनाओं पर टूरिज्म इंडस्ट्रीज से जुड़े होटल, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट और टूर मैनेजमेंट के लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। सभी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर जोर दिया। साथ ही फॉरेन टूर ऑपरेटर को इन्वॉल्व करने की बात भी की गई, ताकि राज्य में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो सके। निश्चित तौर पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो राज्य की अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोतरी होगी। इसमें दैनिक भास्कर के स्टेट-हेड देवेश सिंह, स्टेट एडिटर शिव दुबे, रायपुर एडिटर हर्ष पांडे, स्टेट आइडिएशन हेड दीपेश शर्मा, रायपुर यूनिट हेड अमृतांशु उपाध्याय भी शामिल हुए। एविएशन ऑप्शन में बेहतर काम बाहर से आने वाले टूरिस्ट अगर बॉय रोड की बजाय एविएशन से जशपुर, बस्तर या अन्य जगह जाना चाहे तो ऐसी सुविधाएं प्रोवाइड कराई जाए। रायपुर एयरपोर्ट में एविएशन में बेहतर काम हो रहा है। कुछ एविएशन सेक्टर की कंपनियां है, जो ये सुविधा प्रदान कर रही है, बस टूरिस्ट एरिया के पास रनवे डेवलप किया जाए। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने रखी ये राय ग्रैंड इम्पीरिया होटल के तरनजीत सिंह होरा का कहना है कि सरल पर्यटन नीति बनानी चाहिए। डेवलपमेंट के लिए सिंगल विंडो से लैंड पार्सल होना चाहिए, जिससे सभी तक उसकी पहुंच आसान हो। ललित महल के ललित पटवा का कहना है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म को एक्सप्लोर करके लोगों तक पहुंचाया जा सकता है, जिससे टूरिज्म के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहचान बन सके। होटल ब्लू बेरी के जगदीश सिंह जब्बल का कहना है कि गर्वमेंट प्रॉपर्टी को निजी क्षेत्रों को इकोनोमिकल बायबल तौर पर देनी चाहिए, जिससे उनकी सही देखभाल हो और टूरिज्म को बूस्ट मिले। एरिना द बुटिक होटल के चनवीर सिंह जुनेजा का कहना है कि सरकार को होटल और रिसॉर्ट स्टाफ के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम्स आयोजित करने चाहिए। इससे जरूर टूरिज्म इंडस्ट्री में बदलाव आयेगा। रजवाड़ा होटल एंड रिसॉर्ट के सुभाष शर्मा का कहना है कि छत्तीसगढ़ में टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को आकर्षित करने के लिए सरकार को इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देना चाहिए। स्वर्णभूमि हॉलिडेज की विभा सुखदेवे का कहना है कि छत्तीसगढ़ बेहद खूबसूरत है। सरकार को डेवलपमेंट करने की जरूरत है, जिससे यहां का टूरिज्म और ज्यादा बढ़े। श्री गुरु ट्रैवल सर्विसेज के विद्युत करमाकर का कहना है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म को बढ़ाने के लिए डेवलपमेंट करना चाहिए, जिससे विदेशी पर्यटक बढ़ेंगे और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पीपीपी मॉडल को सरल बनाएं रायपुर सेंट्रल इंडिया जोन है, यहां कनेक्टिविटी अच्छी है। जरूरत है तो डेवलपमेंट की। छत्तीसगढ़ में बहुत से पर्यटन स्थल हैं, जो एडवेंचर, कल्चरल, नेचर, मेडिकल टूरिज्म, बिजनेस, इको, रुरल और धार्मिक इवेंट टूरिज्म के लिए जाने जाते हैं। बस्तर क्षेत्र में ऐसे बहुत से वॉटर फॉल हैं, लेकिन लोगों को पता नहीं है। वहां रिसॉर्ट बनाए जाएं और प्रचार किया जाए। पीपीपी मॉडल को और अधिक सरल करने की जरूरत है। वेडिंग डेस्टिनेशन में बढ़ रहा स्टेट छत्तीसगढ़ से लगे राज्यों के लोग यहां वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। नया रायपुर में ऐसी कई शादियां हो रही है। यहां कई बड़े हॉस्पिटल भी है और भविष्य में आने वाले है। यहां का बस्तर दशहरा, राजिम कुंभ, चक्रधर महोत्सव जैसे कार्यक्रम वर्ल्ड फेमस है, जब बड़ी मात्रा में पर्यटक इसे देखने पहुंचते है। यहां फिल्म सिटी भी बनने जा रही है, जिसके बाद कल्चरल टूरिज्म भी प्रमोट होगा। भविष्य में बड़े होटल खुलने की संभावनाएं यहां कई बड़े होटल शुरू हो चुके है और भविष्य में बड़े होटल खुलने की संभावनाएं भी है। जरूरत है कि रिसोर्ट और होटल में काम करने वालों के लिए गर्वमेंट की तरफ से सर्टिफाइड कोर्स चलाकर उन्हें अपग्रेड किया जाएं, ताकि टूरिस्ट के साथ अच्छी डील हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *