दामापुर| पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माकरी में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें भावना दीदी द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ पैथा लैब से 90 से ज्यादा ग्रामीणों ने मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। यह लैब पंडरिया विधानसभा सहित जिले के आसपास के गांवों में भी पहुंच रही है। ग्रामीण इसका लाभ ले रहे हैं। हेल्थ लैब में 20 से ज्यादा तरह के सामान्य और गंभीर रोगों की जांच की सुविधा है।


