फाजिल्का में ड्राइवर को ढाई साल की सजा:दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने से हादसा

फाजिल्का में सड़क हादसे के एक आरोपी को 2 साल 6 महीने की सजा सुनाई गई है l दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि हादसा आरोपी बाइक ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था। जानकारी के अनुसार 2017 में गांव हौज खास के नजदीक दो बाइक में टक्कर हुई थी। जिस दौरान एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी l इसमें थाना अरणीवाला पुलिस ने दूसरे बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज किया था l जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी बाइक चालक को सजा सुनाई है। लापरवाही से बाइक चलाने का मुकदमा दर्ज थाना अरनीवाला के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि 2017 में गांव हौज खास के नजदीक दो बाइक में टक्कर हुई थी l हादसा इतना भयानक था कि एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी और इस मामले में दूसरे बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने ओर टक्कर मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मुकदमा नंबर 11/7 दर्ज होने के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा l इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान अब फैसला आया है l जिसमें कोर्ट ने फरीदकोट के रहने वाले आरोपी बाइक चालक अर्शदीप को 2 साल 6 महीने की सजा सुनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *