विद्यार्थियों में परीक्षा परिणाम जानने को लेकर दिखा उत्साह

चिल्फी घाटी| संकुल बोक्करखार के सभी स्कूलों में शनिवार को परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। सभी कक्षाओं की परीक्षाएं तय समय पर, केंद्रीकृत और अनुशासित ढंग से हुईं। इसी कारण बच्चों और पालकों में परिणाम जानने को लेकर उत्साह दिखा। बच्चे अप्रैल के अंतिम दिन स्कूल पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संकुल प्राचार्य विजय धुर्वे और जीएसटी संकुल समन्वयक बोक्करखार ने सभी शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विकास खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप चन्द्राकार, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी हरिकृष्ण नायक, शेखर राजपूत, साहू और समग्र शिक्षा खंड श्रोत समन्वयक सोनी का मार्गदर्शन रहा। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पंच, सरपंच और पालक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *