पंजाब में अब तक का रिकॉर्ड GST कलेक्शन:अप्रैल में ₹2654 करोड़ की वसूली, सालाना ₹438 करोड़ और मासिक ₹627 की बढ़ोतरी

पंजाब सरकार ने राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मासिक वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन दर्ज किया है। अप्रैल 2025 में राज्य ने 2654 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह किया है, जो किसी भी एक महीने में रिकॉर्ड कलेक्शन है। आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार का यह ऐतिहासिक आंकड़ा राज्य की अर्थव्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों में मजबूती को दर्शाता है। महीने-दर-महीने आया उछाल सरकार की सख्ती और पारदर्शिता का नतीजा पंजाब सरकार के अनुसार उनकी यह उपलब्धि ईमानदार नीति, पारदर्शी प्रशासन और कर प्रणाली में सुधार का प्रत्यक्ष परिणाम है। लगातार प्रयासों और कारोबारी माहौल में विश्वास की बहाली ने राज्य के राजस्व में यह जबरदस्त इजाफा संभव किया है। इस ऐतिहासिक कलेक्शन से सरकार को सामाजिक योजनाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार क्षेत्र में निवेश के लिए बेहतर वित्तीय आधार मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *