पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने चिनाब नदी पर बने बागलीहार डैम का पानी रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू के रामबन में बने बागलीहार बांध से चिनाब का पानी रोका गया है। वहीं कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है। भारत ने यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी और अधिकतर पर्यटक थे। बागलीहार डैम पर रन ऑफ द रिवर हाईड्रो पावर प्लांट बनाया गया था। इस डैम से पानी के बहाव को अभी तक रोका नहीं जा रहा था। पानी के बहाव को रोके बिना बिजली पैदा की जा रही थी। सिंधु जल संधि के तहत जिन छह नदियों का जिक्र है उसमें चिनाब भी शामिल है। यह पश्चिमी नदी है और संधि के मुताबिक इस नदी के पानी का इस्तेमाल भारत हाइड्रो पावर जेनरेशन के लिए कर सकता है। सिंधु जल संधि क्या है? किशनगंगा डैम को लेकर भी पाकिस्तान ने कई बार कानूनी और कूटनीतिक आपत्ति जताई है, खासकर इसकी वजह से नीलम नदी (झेलम की सहायक नदी) पर असर को लेकर। ————————– पहलगाम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. असम में पाकिस्तान का समर्थन कर रहे दो गिरफ्तार:पहलगाम हमले के बाद 39 को हिरासत में लिया; CM सरमा बोले- गद्दारों के खिलाफ कार्रवाई जारी असम में पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। असम पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को X पर पोस्ट कर बताया कि भारत की धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले गद्दारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पूरी खबर पढ़ें…


