भास्कर न्यूज | बालोद शनिवार को ग्राम पसौद में अंधड़ के बीच घर, कोठार, बाड़ी में आग लग गई। प्रभावित लोगों के अनुसार सामान जलने से लगभग लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण तोरण साहू के मकान में शाम 4 बजे अचानक आग लगी। घटना के समय कोई नहीं था। तेज आंधी तूफान भी चल रहा था। आग कैसे लगी इसका स्पष्ट खुलासा तो नहीं हो पाया है लेकिन आशंका है कि घर के चूल्हे में आग थी। जो अंधड़ के कारण भभक गई और देखते-देखते आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास करते रहे लेकिन सफल नहीं हो पाया। सामान जलकर खाक हो गया। तोरण साहू और उनकी पत्नी धान काटने खेत गए थे। सुशीला करीब 4:15 बजे मवेशियों को बांधने के लिए घर आई तब घटना की जानकारी हुई। तोरण साहू के मकान के अलावा उत्तम साहू के कोठार और लाल दास का बाड़ी भी चपेट में आ गया। आग जिस मकान में लगी, वहां आसपास 15 से ज्यादा मकान थे। धान, एक फ्रीज, कूलर, तीन पंखा, अलमारी, कपड़े, दीवान,सोफा, सोने चांदी के आभूषण, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ऋण पुस्तिका आदि सब आग की चपेट में आ गए। गेहूं, चना, पांच कट्टा चावल भी कुछ नहीं बचा, सब जलकर खाक हो गया। हल्दी चौकी प्रभारी नंदकुमार साहू और उनकी टीम ेमौके पर पहुंची।


