बालोद| सुशासन तिहार के तहत बालोद ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल मैदान लाटाबोड़ में 5 मई को समाधान शिविर लगेगा। जिसमें टेकापार, नेवारीकला, देवीनवागांव, अरौद, भोईनापार, खपरी, लोण्डी, बेलमाण्ड, पड़कीभाट, उमरादाह, हीरापुर, झलमला, सिवनी और बोरी गांव के हितग्राही शामिल हो सकेंगे। शिविर के संचालन के लिए वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी केआर पिस्दा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9669814668 है।


