अबोहर में नहर से मिला व्यक्ति का शव:श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है मृतक, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

फाजिल्का के अबोहर में हनुमानगढ़ रोड पर स्थित लंबी माइनर से रविवार की दोपहर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपूरा रोड निवासी 50 वर्षीय कुलवंत राय के रूप में हुई। नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया ने बताया कि उन्हें आज दोपहर में सूचना मिली थी। माइनर में एक शव बहता हुआ जा रहा था। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना सिटी टू पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी सूचना पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मृतक श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपूरा रोड निवासी 50 वर्षीय कुलवंत राय है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन अबोहर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक की आत्महत्या के कारणों का पता परिजनों के पहुंचने के बाद ही चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *