कपूरथला में आउटसोर्स कर्मचारियों ने बनाया संगठन:बोले-कंपनियां उनका शोषण कर रही, मांगों को लेकर आंदोलन की योजना बनाई

कपूरथला में रविवार को स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला स्तरीय संगठन का गठन किया है। स्वास्थ्य विभाग में लगभग आधे कर्मचारी आउटसोर्स पर कार्यरत हैं। इनमें से कई कर्मचारी 15-20 वर्षों से कम वेतन पर काम कर रहे हैं। जिला स्तरीय बैठक में उपकार सिंह को अध्यक्ष और लखवीर सिंह को महासचिव चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में अंकुश कुमार को कैशियर, मनजीत कौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मीनाक्षी ढींगरा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गगनदीप सिंह भुल्लर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अन्य जिलों में भी इसी तरह के संगठन बनाए जाएंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं। अब तक किसी भी सरकार ने इन कर्मचारियों को नियमित करने की नीति नहीं बनाई है। संगठन ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके लिए जिला समिति में आंचल, दलजीत कौर, चमन, जसविंदर कौर, हरमन, सरबजीत कौर, दीपिका और मनदीप कौर को शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *