भास्कर न्यूज | चतरा बिरसा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में बाबा घाट मैदान में बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बच्चों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच बीसीए ए बनाम बीसीए बी के बीच खेला गया। इस मैच में बीसीए बी के कप्तान शुभम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में ओपनर बल्लेबाज फरहान फिरदौस ने अपनी टीम के लिए 33 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान शुभम ने नौ बॉल खेलकर 14 रनों का योगदान दिया। 30 ओवर के इस मैच में बीसीए बी ने 18 ओवर में सभी विकेट खो कर 100 रन बनाए। बीसीए ए की ओर से बेहतर गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों ने पांच विकेट लिए। सत्यम और आयुष ने एक एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी बीसीए ए की टीम ने मात्र 15 ओवर में 5 विकेट खो कर 102 रन बना कर मैच जीत लिया। इस टीम के अनन्त वर्मा ने 29 बॉल में 30 रन बनाए। राजा सिंह ने 21 बॉल में 14 रनों का योगदान दिया।


