चतरा | विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर शहर के विभिन्न मोहल्ले में अवैध रूप से चोरी का बिजली जला रहे 15 लोगों के खिलाफ करवाई किया है। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्यदेव कुमार ने चोरी से बिजली जलाने वाले उपरोक्त 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर के लिए सदर थाना को आवेदन दिया है। जिन लोगों के विरुद्ध एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है, उनमें लाइन मोहल्ला निवासी मोहम्मद रेहान, पुलिस लाइन रोड निवासी मनोज साहू, शैलेश साव, रंजन कुमार, सौरभ कुमार गुप्ता, विनोद शाहू, किशनपुर मोहल्ला निवासी संजय राणा, पंकज यादव, मनोज यादव, लाइन मोहल्ला निवासी महफूज आलम, मोहम्मद शाहिद, गंदौरी मंदिर निवासी रामू मिस्त्री, महुआ चौक निवासी मिंटू कुमार व मोहम्मद कौसर का नाम शामिल है। इनके विरुद्ध एफआईआर के साथ-साथ 21000 से लेकर 65000 रुपए तक का फाइन भी लगाया गया है। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। डोमचांच|थाना कांड संख्या 05/22 के फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त पिंटू मेहता शिवसागर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय हो की 13 जनवरी 2022 को अवैध रूप से ढिबरा निकालने और उसे व्यापार के उद्देश्य से ले जाने के दौरान 5 टन ढिबरा लदा शक्तिमान ट्रक भी जब्त किया गया था। जिसमें पिंटू मेहता को नामजद बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पिंटू मेहता को पकड़ा। प्रतापपुर| प्रखंड के भरही पंचायत के मरका गांव निवासी और मनरेगा के कुआं के लाभुक सुरेश यादव ने प्रखंड प्रशासन से कुआं का लंबित भुगतान की गुहार लगाया है। लाभुक सुरेश यादव ने बताया कि वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष में मै अपने खेत मे मनरेगा से कुआं निर्माण करने की स्वीकृति लिया था।जिसकी प्राक्कलित राशि 395600 रुपए था।।इसका कार्य एजेन्सी पंचायत भरही है।कुआं को पूर्ण कर दिया हुं।योजना मे मेटेरियल की राशि मिली थी लेकिन मनरेगा से लगभग एक लाख रुपए का भुगतान नही मिल पाया है।इस संबंध मे मुखिया सुनिता देवी का कहना है कि प्रखंड मे मनरेगा का डिमांड लगभग तीन माह से बंद है।


