भास्कर न्यूज | कुन्दा कुंदा थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के चिलोय टोला बरवाड़ी गांव निवासी विधवा महिला कुंती देवी पति नारायण गंझू की हत्या धारदार टांगी से वार कर कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार विधवा महिला जंगल से लकड़ी लेकर घर वापस आ रही थी । इसी दौरान उसके गौतनी व गौतनी के पुत्र ने टांगी से पहले उसके हाथ पर वार किया उसके बाद गर्दन पर वार कर मार डाला और वहाँ से भाग निकले। इसकी जानकारी तब हुवा जब चरवाहे ने देखा ओर ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुंदा पुलिस के दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम होने के उपरांत परिजनों को सौंप दी। वहीं हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताई जा रही है। वही इस संदर्भ में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कांड संख्या 11/25 में मामला दर्ज कर लिया गया है दोषियों के खिलाफ धर पकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


