हाइवा की टक्कर से कार सवार दंपती समेत चार घायल

भास्कर न्यूज | दुमका दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114 ए पर रविवार को नांगलभंगा गांव के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में भागलपुर के सिंघानिया रतनपुर गांव के चार लोग घायल हो गए। जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में प्रभाकर चौधरी, उनकी पत्नी सोनी देवी, पड़ोसी ललन कुमार और राजेश कुमार साह शामिल हैं। प्रभाकर चौधरी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से पत्नी और दोनों पड़ोसियों के साथ तारापीठ में मां तारा के दर्शन कर लौट रहे थे। कार ललन कुमार चला रहे थे। दोपहर में जब वे नांगलभंगा के पास पहुंचे, तभी दुमका की ओर से आ रहे हाइवा ने सामने से आकर कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में प्रभाकर चौधरी, सोनी देवी और ललन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश कुमार साह कार से कूद गए, जिससे उन्हें भी चोट लगी। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया गया है। ललन कुमार ने बताया कि वे आराम से घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे हाइवा को देखा। पास आते ही चालक ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया। हाइवा सीधे कार से टकरा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *