सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के 11वें प्रोजेक्ट सिलाई केंद्र का उद्घाटन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने किया। वे अयोध्या से विशेष रूप से पहुंचे थे। कार्यक्रम में क्वालिटी फार्मा के उद्योगपति अजय अरोड़ा, आयकर विभाग के अपर आयुक्त हिमांशु चौहान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के रामेश्वर, स्वामी नरुपानंद गिरि और गुल्लू एक्सक्लूसिव के ऋषभ अरोड़ा मौजूद रहे। सिलाई केंद्र के लिए कई गणमान्य लोगों ने सिलाई मशीनें ट्रस्ट को भेंट कीं। चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।


