भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बाजीराव युवा संघ की तरफ से रविवार को शोभायात्रा निकाली। छेहर्टा नारायणगढ़ स्थित श्री पंचरत्न श्री कृष्णा मंदिर से निकाली शोभायात्रा में पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अश्नील महाराज, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा से पहले संघ के सदस्यों ने मिलकर शास्त्र पूजन किया। इसके बाद सुंदर फूलों से सजे रथों और बाइक पर सवार होकर शोभायात्रा निकाली। वरुण महंत और दीपक की अध्यक्षता में निकाली शोभायात्रा का श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल श्री हनुमान मंदिर के बाहर फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। दल के सदस्यों ने शोभायात्रा में गतका के जौहर दिखाए। मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा जीटी रोड, छेहर्टा चौक, खंडवाला, गुरु नानक देव युनिवर्सिटी, खालसा कॅालेज पुतलीघर, रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल से दुर्ग्याणा तीर्थ के पास स्थित परशुराम चौक में पहुंची। शोभायात्रा में संघ के सदस्य बाइक, गाड़ियों पर सवार हुए। हाथों में केसरी ध्वज पकड़े युवाओं ने भगवान परशुराम के जयघोष लगाए। शोभायात्रा में कई भजन गूंज रहे थे। जिन रास्तों से यात्रा गुजरी वहां लोगों ने स्वागत करके खाने पीने का सामान बांटा। इस मौके पर पंडित गोल्डी शर्मा ने मंत्रोच्चारण करके सभी शास्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस शोभायात्रा में संत समाज और कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *