श्रीराम जन्मभूमि न्यास के मुख्य ट्रस्टी चंपत राय रविवार को शिवाला बाग भाइयां में पहुंचे। इसी दौरान शिवाला के महासचिव संजय अरोड़ा और अश्विनी शर्मा ने चंपत राय का स्वागत किया। चंपत राय के साथ दुर्ग्याणा के महासचिव अरुण खन्ना ने भी शिवाला के अंदर जाकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर उनकी पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जगदीश तलवाड़, पंडित कन्हैया लाल शास्त्री, अमित, पंडित नरवैया शास्त्री मौजूद थे।


