जानकी नवमी उपलक्ष्य पर गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में आज दुग्ध स्नान

दुर्ग्याणा परिसर स्थित गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में जानकी नवमी के उपलक्ष्य में एक महीने से श्रीरामचरितमानस के पाठ शुरू किए गए। जिसका विश्राम सोमवार को डाला जाएगा। वहीं रविवार को सुबह 8 से 9 बजे तक श्रीरामचरित मानस पाठ किए गए। धर्मपाल जी की अध्यक्षता में सुबह किए पाठ से पहले गोस्वामी तुलसीदास जी की आरती उतारी गई। इसके बाद क्रमवार पाठ शुरू किया। इस मौके पर धर्मपाल जी ने बताया कि यह पाठ पिछले एक महीने से चल रहे है। धर्मपाल जी ने कहा कि 5 मई सुबह सवा 6 बजे वेदो मंत्रोच्चारण के साथ गोस्वामी तुलसीदास जी के दुध से स्नान कराए जाएंगे। पंडितों द्वारा शृंगार आरती की जाएगी। वहीं 8 बजे से श्री रामायण पाठ को विराम दिया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *