शिवाला बाग भाइयां में भक्तों ने मिलकर शिवलिंग का अद्भुत शृंगार किया। मंदिर ट्रस्टियों के निर्देशों पर कराए शिवलिंग के शृंगार को देखकर माथा टेकने आए श्रद्धालु-जन सराबोर हो उठे। इस मौके पर पंडित कन्हैया लाल शास्त्री ने बताया कि शिव भक्त रोजाना भगवान का शृंगार करते हैं। शिव भक्त किसी दिन बाबा भोले को कन्हैया तो किसी दिन महामंडलेश्वर का शृंगार कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सावन में रोजाना शिव भक्त भोले बाबा का शृंगार करते हैं।


