210 नशीली गोलियों समेत एक आरोपी  गिरफ्तार

सीमावर्ती लोपोके थाने की पुलिस ने भगवानपुरा गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। लोपोके थाने में तैनात एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पंडोरी गांव के नजदीक जब पुलिस पार्टी पहुंची, तो सामने से आ रहा एक युवक उन्हें देख कर वापस जाने लगा, शक होने पर उन्होंने युवक को काबू किया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो आरोपी के कब्जे से काले रंग के लिफाफे में से ट्रामाडोल की 210 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपी की पहचान भगवानपुरा गांव निवासी लभा मसीह उर्फ बग्गू के रूप में हुई है। एएसआई ने बताया कि आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली, लेकिन वह अभी उनके बारे में अधिक नहीं बता सकते। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *