रविवार दोपहर को अशोका चौक में तैनात पुलिस कर्मचारी ट्रैफिक को सुचारू चला रहे थे। इसी दौरान भंडारी पुल साइड से एक बाइक पर दो नौजवान आए और पुलिस को देखकर बिना रुके बाइक भगाने लगे। इसका पता जब पुलिस कर्मचारी मेजर सिंह को चला तो पुलिस कर्मचारी मेजर सिंह ने उनकी बाइक को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बाइक सवार से कागजात मांगे जिसको देखकर पुलिस ने बिना हेलमेट के उनका चालान काट दिया।


