जगत ज्योति मॉडल हाई स्कूल के डायरेक्टर सुमित पुरी, प्रिंसिपल रितु पुरी, चेयरपर्सन रमा पुरी की अध्यक्षता में सन सिटी क्रिकट सुपर 6 टफ में विभिन्न टीमों में क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया। स्कूल के सातवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इन मैचों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर एडवोकेट अंकित जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों के आपके जोश को बढ़ावा दिया और उनको प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल सुमित पुरी ने कहा कि बच्चों को खेलों की ओर अग्रसर करने हेतु इस तरह के वो मैचों का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा। इस अवसर पर संचालिका डिंपल शर्मा, पवन ठाकुर, लखविन्द्र, नीना हरमीत, मोनिका, हरजिंदर, जीवन, विकास,रेनू आदि उपस्थित थे।


