सूखे पेड़ से सटी बिजली की तारें, हादसे का डर

लारेंस रोड चौक से टेलर रोड की ओर जाते रास्ते के मौड़ पर बिजली की तारें सूखे पेड़ के साथ सटी हुई है। बिजली की तारें इस कदर पेड़ की चपेट में आ चुकी है कि कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। लेकिन इस तरफ जिला प्रशासन बेखबर है। बता दें कि लारेंस रोड चौक से मॉल रोड की ओर जाते समय टेलर रोड से मुडनें को पहले की एक सूखा पेड़ लगा हुआ है। यह पेड़ अपनी दिशा से दिन-ब-दिन टेढा होता जा रहा है। यहां से गुजरती बिजली की तारें अब पेड़ से पूरी तरफ सटी हुई है। अगर पेड़ गिर गया तो बिजली तारों के कटने से घटना घटित हो सकती है। जबकि इस साइड बड़े-बड़े मॉल और शोरूम बने हुए है। अमनदीप सिंह निवासी यासीन रोड ने बताया कि बिजली विभाग और निगम को इस पेड़ को जहां से हटाना चाहिए। क्योंकि पेड़ पूरी तरह से सूखा हुआ है। जिस पर कोई पत्ता नहीं लगता। इसे हटाने से होने वाली घटना को रोका जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इसे पहल के आधार पर किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *