शहर का पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ आजकल चूहों का अड्डा बने हुए है। जिस कारण फुटपाथ पर पैदल चलने वाले लोग सड़क पर चलने को मजबूर है। निगम की ओर से फुटपाथ की ओर ध्यान न देने से यह खराब हो रहे है। रणजीत एवेन्यू जो कि एक पॉश एरिया होने के साथ-साथ शहर के सभी लोगों के लिए हर तरह का हब बना हुआ है। लोग यहां हर तरह का सामान खरीदने आते हैं। शहर का प्रमुख एरिया होने के कारण इसकी सुंदरता यकीनी होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ शहर को साफ रखने वाले निगम का मुख्य दफ्तर भी रणजीत एवेन्यु में है, लेकिन यहां के फुटपाथ का ध्यान निगम नहीं रख रहा है। लोगों ने निगम से मांग की है कि लोगों के पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ की मेंटेनेंस की जाए।


