प्रोटोटाइप और प्रोसेस डिजाइन पर करवाई कार्यशाला

डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान और आईटी के स्नातकोत्तर विभाग और इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल ने “प्रोटोटाइप/प्रोसेस डिजाइन और विकास’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का संचालन डॉ. नैना हांडा और डॉ. प्रीति कामरा ने किया। प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने छात्रों को नवाचार-केंद्रित गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। आईआईसी संयोजक डॉ. मनप्रीत कौर ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को कार्यशील प्रोटोटाइप और प्रक्रियाओं को डिजाइन, विकसित और परिष्कृत करने के लिए आवश्यक उपकरणों और विधियों से सशक्त बनाकर सैद्धांतिक ज्ञान और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग के बीच की खाई को कम करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *