किरती किसान यूनियन के सदस्यों ने मांगों को लेकर विपक्षी विधायकों को सौंपा ज्ञापन

किरती किसान यूनियन ने विपक्षी विधायक अकाली दल से गुनीत कौर व कांग्रेस विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया को ज्ञापन सौंपते हुए विधानसभा के विशेष सत्र दौरान पंजाब के पानी के मुद्दे का स्थायी समाधान करने की मांग की। ज्ञापन दोनों विधायकों के पीए को दिए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह छीना, जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह झंडेर, जिला कोषाध्यक्ष मेजर सिंह कड़ियाल ने कहा कि दोनों विधायकों को मांग पत्र सौंपते हुए इस बात पर जोर दिया कि वे नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार और विधानसभा पर दबाव बनाएं ताकि इस मुद्दे की जड़ तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को हर खेत तक नहरी पानी और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *