गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में अनुपम मोंटेसरी स्कूल की ओर से 50 वीं स्वर्ण जयंती मनाई गई। गोल्डन जुबली समारोह में नगर निगम सचिव सुशांत भाटिया मुख्य रूप से शामिल हुए। भाटिया ने बताया कि वह इस स्कूल के पुराने स्टूडेंट रहे है। जिस स्कूल में आप पढ़े हो उस स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर आना गौरव की बात है। उन्हें खुशी हो कि आज उनका स्कूल 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट की ओर से सुशांत भाटिया को सम्मानित किया गया।


