बगीचा: स्वास्थ्य शिविर में 53 मरीजों ने इलाज कराया

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दुर्गम बसाहट क्षेत्र महनई के पहाड़ी कोरवा परिवारों के कुल 53 मरीजों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नेटवर्क और नेट की समस्या को देखते हुए शासकीय वाहन का उपयोग करते हुए नजदीकी स्थान पर नेट उपलब्ध कराकर 8 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया। स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य शासन और जिला प्रशासन की योजनाओं का लाभ सभी नागरिकों तक पहुंचाया जाए। इस दिशा में विशेष ध्यान दुर्गम क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की ओर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 8 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड दिया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, सभी बच्चों का टीकाकरण करना और योजनाओं के लाभ से उन ग्रामीणों को जोड़ना है जो समाज के अंतिम छोर पर बसे हुए हैं। इस अभियान के माध्यम से विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में बसे कोरवा और अन्य पिछड़ी जनजातियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाया जाए ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधार सके। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रकार के आयोजनों से समुदाय के प्रत्येक सदस्य को लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। मरीजों को उपचार के लिए बगीचा लाते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *