विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर भवन और अन्य आवासों का उद्घाटन होगा आज

जांजगीर| सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के एडीआर भवन और अन्य आवासों का उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से होगा। यह कार्यक्रम एडीआर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में आयोजित किया गया है। भवन के निर्माण से विधिक सेवाओं के संचालन में सुविधा बढ़ेगी। आम लोगों को न्यायिक सहायता मिलने में आसानी होगी। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी रहेगी। उद्घाटन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भवन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ किया गया है। उद्घाटन के बाद भवन का उपयोग विधिक कार्यों के लिए शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *