स्टोन क्लब के सदस्यों ने घायल गाय का किया इलाज

मुलमुला| सड़क हादसे में एक गाय बुरी तरह जख्मी हो गई। सुबह हादसे की जानकारी स्टोन क्लब के सदस्य मुकुंद साहू को मिली। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को बुलाकर गाय का इलाज कराया। संगठन के अध्यक्ष सुग्रीव कहा कि संगठन की ताकत से हम अब पशुओं का भी समय पर इलाज कराने में सक्षम हो रहे हैं। इस सेवा कार्य में मनीष साहू और नीतीश साहू भी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *