कवर्धा| पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेवारा में शनिवार को तालाब में डूबने से 6 साल के विकास मानिकपुरी की मौत हो गई। वह नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पिपरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।


