7 गिरफ्तार; कवर्धा, पंडरिया और कुकदूर थाना क्षेत्र से अब तक 80 से ज्यादा बकरियां चुरा चुके

भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 16 बकरियां और चोरी में इस्तेमाल की गई विशेष रूप से मॉडिफाइड इनोवा गाड़ी जब्त की गई है। यह गिरोह बिलासपुर के मोपका, मंगला और मगरपारा इलाकों से संचालित हो रहा था। ये लोग कबीरधाम जिले के कुकदूर, पंडरिया और कवर्धा थाना क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाकर अब तक 80 से ज्यादा बकरियां चुरा चुके हैं। जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की पहचान की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे रात में बकरियां चुराकर बिलासपुर ले जाते थे और मटन दुकानों में बेच देते थे। चोरी के लिए इनोवा गाड़ी को इस तरह से मॉडिफाई किया गया था कि उसमें ज्यादा बकरियां रखी जा सकें और किसी को शक न हो। ये आरोपी पकड़े गए: गिरफ्तार आरोपियों में शब्बीर खान (20), गौरव धूरी (20), मनीष पटेल (25), सोहेल खान (20), अजय सोनवानी (29), सहबान खान (27) और शाहीद खान (19) शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर के रहने वाले हैं। गिरोह का काम करने का तरीका सुनियोजित था। ये लोग तेज रफ्तार गाड़ी में बकरियां भरते थे और मोबाइल का सीमित उपयोग करते थे, ताकि तकनीकी निगरानी से बच सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *