साहू समाज की मांग पर डोम के लिए 30 लाख की घोषणा

भास्कर न्यूज | कवर्धा/दामापुर ग्राम दामापुर-अतरिया में साहू समाज द्वारा 11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन 29 अप्रैल से किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 8 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन कथा का आयोजन हो रहा है। कथा वाचक राजीव लोचन महाराज समेत अन्य हैं। इसके अलावा यहां हर दिन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है। रविवार को सोर संदेश मानस परिवार महासमुंद ने प्रस्तुति दी। सोमवार को लोक कला मंच रायपुर व मंगलवार को जय सिद्देश्वर मानस मंडली देवर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा 7 मई को पं. शिव कुमार तिवारी बिलासपुर व 8 मई को आरू साहू द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन क्षेत्र के लोग शामिल हो रहे हैं। यहां डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पहुंचे हुए। उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में परिक्रमा व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। साहू समाज की मांग पर डोम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। इस मौके पर गोपाल साहू, गजपाल साहू, दिनेश मिश्रा, नरेश साहू, मनहरण साहू, परस सिंगरौल, रवि साहू, संतोष साहू, परमेश्वर साहू, सुमन ढीमर, नरेंद्र मल्लाह, संतोष ध्रुव, ललित साहू समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। वे कवर्धा में सर्व गोंडवाना समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर सभी नवदंपतियों को जीवन के इस नए अध्याय के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। कवर्धा के बेंदरची श्री सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा आश्रम में श्री सदगुरु कबीर साहब संत समागम समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के बाद विजय शर्मा ने आम ग्रामीणों के बीच जाकर उनसे बातचीत की। दामापुर पहुंचते ही उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *