भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को मौसम मंे उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। सुबह 5 बजे ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार शनिवार शाम 5 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक 24 घंटे में जिले में 2.6 मिमी औसत बारिश हुई। इस दौरान बालोद तहसील में 2.7 मिमी, गुरूर में 2.5 मिमी, गुंडरदेही में 3.6 मिमी, डौंडी में 7.8 मिमी, डौंडीलोहारा में 1.6 मिमी, अर्जुन्दा में 0.3 मिमी पानी गिरा। आंधी की वजह से जगन्नाथपुर में कुर्मी दिल्लीवार अधिवेशन कार्यक्रम में अफरातफरी देखने को मिली।


