चूहड़वाली में पावरकॉम को पंचायत ने फ्री दी 1 एकड़ जमीन, बनेगा 66 केवी सब स्टेशन, हाईवे पर बढ़ेगी बिजली सप्लाई

प्रवीण पर्व आदमरपुर एयरपोर्ट एरिया से लेकर जंडूसिंघा तक विकास तेज हुआ है। नई कॉलोनियों में बिजली की डिमांड बढ़ रही है। एनआरआई बेल्ट होने के कारण पुराने इलाकों को भी अतिरिक्त बिजली चाहिए। ऐसे में अब नया सबस्टेशन बनाने की योजना मंजूर हो गई है। पावरकॉम को चूहड़वाली में पंचायत की एक एकड़ जमीन फ्री मिली है। अब इसके ऊपर 66 केवी सबस्टेशन बनेगा। इसमें 20 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लगेगा। इस साल में नए ग्रिड चालू होने की आस है। लगभग 5 करोड़ रुपए से नया बिजली ग्रिड बनेगा। दैनिक भास्कर के सवाल पर पावरकॉम के जालंधर सर्किल हेड डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चुटानी ने कहा कि अब डीसी ऑफिस से जमीन को लेकर मंजूरी आनी है। इसके बाद प्रोजेक्ट का काम चालू हो जाएगा। पावरकॉम के प्लानिंग विंग के जानकार बताते हैं कि जालंधर सिटी के किनारों पर अब बिजली लोड के हॉटस्पॉट बन रहे हैं। अब लोग जालंधर सिटी की हदों वाले कस्बों यानी अलावलपुर, आदमपुर, जंडूसिंघा, कैंट आदी में व्यापारिक इमारतें व घर बना रहे हैं। इस कारण अब मुख्य शहर के बाद छोटे कस्बे बिजली लोड के हॉटस्पॉट बनकर उभर रहे हैं। इन्हीं में चूहड़वाली शामिल है। 3 साल पहले यहां पर ग्रिड बनाने के लिए जमीन ढंूढने के आदेश दिए गए थे। अब जाकर पंचायती जमीन की सलेक्शन हुई है। प्रोेजेक्ट की तकनीकी खासियत… जालंधर में सभी 66 केवी ग्रिडों को आपस में जोड़कर रिंग मेन बनाया गया है। इसका मकसद है कि एक ग्रिड खराब होने पर दूसरे ग्रिड से लोगों को बिजली दे दी जाए। आदमपुर इलाके में जो नया स्टेशन बनेगा, इसे पौंग डैम की तरफ जा रही 220 केवी बिजली लाइन से जोड़ा जाएगा। इस तरह इस नए ग्रिड से भविष्य में 66 केवी बिजली लाइनें बिछाकर अलावलपुर एरिया की तरफ रिंग मेन बनाया जा सकेगा। इस तरह नए विकसित हो रहे रिहाइशी इलाकों को वैकल्पिक बिजली सेवा मिल जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *