घर की दीवार तोड़ चुराया 13 तोला सोना और 2 लाख रुपए

शनिवार देर रात शाहकोट के नजदीकी गांव मीरपुर सैदां में चोरों ने एक किसान के घर की दीवार तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित किसान शेर सिंह पुत्र तारा सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान घर के पीछे खेतों से चोर आए और हमारे घर की दीवार तोड़कर कमरे में घुस गए तथा अलमारी, संदूक, ट्रंक आदि खंगाल कर 13 तोले सोने के जेवरात, 20 तोले चांदी के जेवरात, करीब दो लाख रुपए नकद, कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह उठने पर चोरी का पता चला। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और दीवार में बड़ी दरार थी। चोरों ने पीछे से एक ट्रंक बाहर खींच लिया था और ईंटों से उसका ताला तोड़ दिया था। चोरी की घटना की सूचना मलसियां ​​चौकी की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *