बैंककर्मी बनकर साइबर ठगों ने मारी युवक से 81 हजार की ठगी

जालंधर| ठगों ने एक युवक से बैंक कर्मचारी बन कर 81 हजार की ठगी मार ली। ठगों ने बैंककर्मी बनकर युवक को क्रेडिट कार्ड रिडीम पाइंट्स करने का झांसा दिया। व्यक्ति को ठगी का पता कार्ड से पैसे कटने के बाद मैसेज आने से चला, जिसकी शिकायत उसने साइबर क्राइम की पुलिस को दी गई है। लाजपत नगर के रहने वाले रूपांश ने बताया कि उसके पास क्रेडिट कार्ड है और उसे कॉल आई तो कॉलर ने खुद को बैककर्मी बता उसे क्रेडिट में पुराने पड़े पाइंट्स को रिडीम करने के झांसे में लेकर कार्ड से 81,240 रुपए ठग लिए। उसने बताया कि ठग बैंक कर्मचारी की तरह ही बात कर रहा था, जिस कारण उसे शक नहीं हुआ कि वह ठगी का शिकार हो रहा है। साइबर ठग ने उसे झांसे में कार्ड में पड़े पुराने पाइंट्स को रिडीम करने के लिए साइट बताई, जिसे खोलते ही कुछ समय के बाद उसके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *