दहेज के लिए ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

जामताड़ा| नारायणपुर थाना क्षेत्र की खुशबू खातून ने महिला थाना में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पति ने दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। खुशबू ने बताया कि उसकी शादी 7 मई 2020 को मकसूद अंसारी से हुई थी। शुरू में सब ठीक रहा। बाद में पति साइबर अपराध में लिप्त हो गया। पुलिस के डर से रात-रात भर घर से गायब रहने लगा। खुशबू ने पुलिस को दिया आवेदन में लिखा है कि ससुराल वालों की मारपीट से उसका बायां हाथ टूट गया था। इसके बाद भी दहेज की मांग जारी रही। 16 अप्रैल 2025 की रात सास और पति ने मिलकर पीटा। घर से निकाल दिया। दूध पीता बच्चा भी छीन लिया गया। नारायणपुर थाना की मदद से बच्चा वापस मिला है। 28 अप्रैल 2025 को पति ने दूसरी शादी कर ली। इसमें कई परिजन और स्थानीय लोग शामिल थे। अब खुशबू बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। न्याय की उम्मीद में रविवार को महिला थाना पहुंची है। पिता ने बताया कि शादी के दो साल तक सब ठीक था। फिर बेटी को टॉर्चर किया जाने लगा। कई बार पंचायत हुई। बेटी को बसाने की कोशिश की, लेकिन हर बार मारपीट हुई। अब महिला थाना में शिकायत की है, ताकि न्याय मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *