जातीय जनगणना सामाजिक न्याय के लिए ऐतिहासिक कदम होगा : आजसू

भास्कर न्यूज | लोहरदगा आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर लोहरदगा जिला आजसू प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के द्वारा जातीय जनगणना करने का घोषणा का स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा आजसू पार्टी जाति जनगणना करने को लेकर हमेशा से वकालत करती आई है। झारखंड में जाति जनगणना करने को लेकर पार्टी मुख्यमंत्री घेराव राज्यपाल से मिलकर मेमोरेंडम देना आदि सड़क से लेकर संसद तक मांग कर चुकी है। हमारे महाधिवेशन में भी इस मुद्दे पर कई बार जातीय जनगणना के पक्ष में अध्यादेश लाया गया था। जातीय जनगणना से सामाजिक रूप से देश के जातियों को जानने का अवसर प्राप्त होगा और उसी के हिसाब से उनके लिए नीति निर्धारित की जा सकती है। यह दूरदर्शी और भविष्य के भारत निर्माण का सोच वाली नीति होगी। जाति जनगणना इस देश की दशा और दिशा तय करेगी। बहुत सी पार्टी यह कहती फिर रही है कि हमारे दबाव में मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है। परंतु उन्हें यह बताना चाहिए विशेष कर कांग्रेस को कि 1951 में जो जाति जनगणना हुई थी वह क्यों नहीं सार्वजनिक की गई और उसके बाद यह जातीय जनगणना क्यों बंद कर दी गई। हाई कोर्ट के बार-बार कहने के बाद भी यह सरकार इस पर ध्यान भी नहीं दे रही है और कांग्रेस इस सरकार में शामिल है उनके युवा नेता हमेशा कहते हैं कि हम जाति जनगणना के पक्षधर हैं तो आज ट्रिपल टेस्ट झारखंड में नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *