जिले में आंधी और बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत, कई जगह पेड़ व टहनियां गिरे, तापमान में गिरावट जारी

भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिलेभर में मई माह की शुरुआत से बीते एक सप्ताह से निरंतर बदले मौसम ने लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है। वहीं किसानों के लिए भी खेतों में पटवन कार्य आसान हो गया है। रविवार को भी दोपहर बाद लगभग 5 बजे के एकाएक बदले मौसम के बाद तेज हवा और आंधी चलने लगी। इसी बीच बूंदाबांदी भी हुई। जिससे लोगों ने बढ़ी गर्मी से राहत की सांस ली है। परंतु तेज आंधी से कइयों को नुकसान भी उठाना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ और टहनियों के गिरने की सूचना रही। हालांकि इससे जान माल के नुकसान की सूचना खबर भेजे तक नहीं रही। इधर बीते एक सप्ताह पूर्व तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने से लोगों की परेशानियां उमस और गर्मी से बढ़ गई थी।परंतु एक सप्ताह से बदले मौसम के साथ दोपहर बाद आसमान में बादल छाया रह रहा है। इस बीच देर रात तक रुक रुक कर बूंदाबांदी जारी है। बदले मौसम के मिजाज से एकाएक तापमान में गिरावट आई है। 37 से 38 डिग्री तक पहुंचे अधिकतम तापमान मौसम बदलने से गिरकर 31 से 32 डिग्री पर पहुंच गया है। विभाग द्वारा बताया गया कि आगे एक दो दिनों तक मौसम में गिरावट बनी रहेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगा। इस बीच 40 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। बताया गया आगे 9 मई के बाद से एक बार फिर गर्मी में बढ़ोतरी होगी। इस बीच आगे पुनः मौसम बदलने के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। इधर रविवार को मौसम खराब रहने के साथ बूंदाबांदी से शाम में सड़कों पर ज्यादातर समय सन्नाटा पसरा रहा। बादल के साथ सुहाना हुए मौसम से तापमान में गिरावट बनी रही। हल्के-फुल्की बारिश से ही नगर परिषद के द्वारा साफ सफाई किए जाने की पोल खुल गई है। नलिया का पानी बूंदाबांदी से ही सड़कों पर बहने लगा है। वही निरंतर नालियों के जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बाराती बस में गिरा विशालकाय आम पेड़ मैना बगीचा नदिया हिंदू हाई स्कूल गेट के सामने एक विशालकाय आम का पेड़ बस के ऊपर गिरा गया। हालांकि कोई हताहत की सूचना नहीं थी। बताया गया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे के आसपास मौसम के बदले मिजाज ने और आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान मैना बगीचा क्षेत्र के नदिया हिंदू हाई स्कूल के सामने खड़ी एक बाराती बस पर एक विशाल का आम का पेड़ गिर गया हालांकि बस में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं होने के कारण किसी भी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पेड़ को हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *