भास्कर न्यूज|गुमला सिलाफारी लांजी में तीन दिवसीय चार मंदिरों का प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें कैलाश पुर में संगमरमर बजरंग बली मंदिर, सीता बगीचा में संकट मोचन मंदिर, चौराहा में शिव मंदिर और देवी मंडप के बगल में मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर एवं मां दुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा एक साथ हुआ। दिलीप साहू ने बताया कि सिलाफारी में पहले से भी दर्जनों मंदिर स्थापित है। इस गांव की धार्मिक मान्यता अलग है। इस गांव का एक खासियत यह भी है की कोई खुंखार जंगली जानवर नहीं घुसता है। इस दौरान भक्तों की भीड़ लगी रही। लोग पूजा पाठ करते दिखे। पूरा माहौल भक्तिमय रहा। शाम में शंकर नायक टीम के द्वारा नागपुरी भजन व गीत प्रस्तुत कर सबको झूमने पर विवश कर दिया। मौके पर सागर पहान, डोमन साहू, धृतकेश्वर साहू, लालकेश्वर साहू, देवकुमार सिंह, दिलीप कुमार साहू, गजान्नद साहू, बालकेश्वर, रीतमोहन साहू, बालकृष्ण साहू, बुधनाथ साहू, कृष्णा साहू, हरिन्दर साहू, राजकिशोर साहू, प्रफुल्ल, उमेश, बबलू, प्रियांशु, विक्की, हिमांशु, तरुण, कमला, वीणा, सुरजमुनी, करुणा, प्रभा, प्रमिला सहित ग्राम के सभी भक्त जनों का सहयोग रहा। मौके पर भक्तों की भीड़।


