लुधियाना में बाइक सवार लुटेरों की तस्वीर:एलीवेटिड पुल पर झपटा है एक्टिवा सवार का बैग,डेहलों रोड पर आए नजर

पंजाब के लुधियाना में लोगों से झपटमारी करने वाले प्लेटिना बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर सामने आ गई है। बदमाश गांव गिल रोड और डेहलों रोड पर नजर आए है। बीती शाम तक थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस और सीआईए की टीमें बदमाशों को ढूंढने में लगी रही। लुटेरों को लोकेट करने के लिए पुलिस अधिकारी जगराओं पुल से कोचर मार्केट फिर शहर के अंदरूनी हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए गांव गिल रोड तक पहुंचे है। बदमाशों के बाइक की नंबर प्लेट भी फर्जी लगी हुई है। पुलिस ने जब झपटमारी के पीड़ित राजपाल चौधरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे पास कैश 35 हजार रुपए,एटीएम और जरुरी कागजात थे जिन्हें बदमाशों ने बैग सहित झपट लिया। बदमाश मुझे पुल पर काफी दूर तक घसीट कर भी ले गए जिस कारण माथे और शरीर पर कई जगह चोटें भी आई है। वहीं पुलिस ने शहर के एंट्री और एग्जिट टोल प्लाजा पर भी बदमाशों की सूचना दी हुई है। देर रात भी कई इलाके में डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने छापामारी की। SHO हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस केस को जल्द सुलझा लिया जाएगा। बदमाशों को दबोचने के लिए टीमें अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर रही है। क्या है पूरा मामला
शनिवार राजपाल नाम का व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर एलिवेटेड पुल पर जा रहा था। तभी प्लेटिना बाइक सवार 2 बदमाश जगराओं पुल की तरफ से आए। जिन्होंने राजपाल को घेर लिया। उसे धमकियां दी और एक्टिवा में आगे रखा काला बैग छीन लिया। राजपाल मुताबिक बदमाशों का उसने मुकाबला किया लेकिन वह उसे काफी दूर तक घसीट कर ले गए जिस कारण उसके चोट भी लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *