लुधियाना में किसान नेता दिलबाग हाउस अरेस्ट:बोले-सरकार हमारी आज आवाज दबा रही;शंभू थाना में कल करेंगे प्रदर्शन

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को उनके घर जीवनपुर में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। दिलबाग सिंह के घर किसी भी व्यक्ति को आने-जाने नहीं दिया जा रहा। घर के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात है। फेसबुक पर दी प्रधान दिलबाग ने जानकारी सुबह दिलबाग सिंह ने फेसबुक के जरिए हाउस अरेस्ट की जानकारी साझा की। दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा को धक्केशाही से प्रदेश सरकार ने उठवा दिया है। इस दौरान उनकी ट्रालियों आदि में लाखों रुपए का सामान खुर्द-बुर्द हो गया है। कल 6 मई को देंगे शंभू थाने के बाहर धरना दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा (भारत) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को शंभू थाने के बाहर ‘जबरदस्ती विरोधी धरना’ देने की घोषणा की हुई है। दिलबाग का आरोप है कि हालिया किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने आंदोलन स्थलों को बलपूर्वक हटाया, नेताओं को धोखे से हिरासत में लिया और लगातार किसानों व मजदूरों पर दमन जारी रखा। दिलबाग ने कहा कि लोगों से आग्रह है कि घरों से बाहर निकल कर किसानों का साथ दे। किसान लोगों की ही लड़ाई लड़ रहे है। इन प्रमुख मांगों के लिए अड़े है किसान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *