बोकारो में हाइवे किनारे मिला युवक का शव:हत्या कर लाश फेंकने की आशंका, शव की शिनाख्त नहीं, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सुबह रामगढ़-बोकारो हाईवे के किनारे खेदाडीह के पास एक युवक का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम पहुंची स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांवों और बस्तियों में युवक की शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है। एक दिन पहले बहादुरपुर में हुआ मर्डर एक दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में चार अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर ईंट भट्ठा मालिक की हत्या कर दी थी। उस मामले में भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। दो दिन के भीतर हुई दो हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने गश्ती करने की मांग की स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ————————————– इस खबर को पढ़ें… जमशेदपुर में चलती कार में आग, जिंदा जला युवक,VIDEO:आगे की सीट में रखे गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट; गाड़ी के नंबर से हुई शव की पहचान जमशेदपुर के कदमा से मरीन ड्राइव जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह चलती कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कार में बैठे युवक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। इस वजह से ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक जिंदा जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में अचानक आग भड़क उठी और युवक बाहर निकल नहीं सका। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें गाड़ी में आग लगी हुई है। करीब 20 सेकेंड के बाद ब्लास्ट की आवाज आती है। गाड़ी की डिक्की रसोई गैस का सिलेंडर रखा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *