पत्रकार सुमिता शर्मा मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज, एसपी के निर्देश का दिखा असर

पत्रकार सुमिता शर्मा मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज, एसपी के निर्देश का दिखा असर
अनूपपुर।
राजनगर की  पत्रकार सुमिता शर्मा के रिपोर्ट में आरोपी नगरपरिषद  के लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं  में आपराधिक मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने कल ही मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अनूपपुर जिला इकाई के पदाधिकारियो से मुलाकात के दौरान आश्वस्त किया था कि हम आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे। 24 घंटे से भी कम समय में उन्होंने इसके संकेत दे दिये। प्रकरण दर्ज होने पर श्रमजीवी पत्रकारों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक रहमान के प्रति आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि कल ही पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से कहा था कि आप सभी बेखौफ हो कर पत्रकारिता का मूल धर्म निभाएं। किसी को डरने की जरुरत नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *