पंजाब के कपूरथला जिले में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन को बड़ा नुकसान हुआ है। गांव खेड़ा दोना की अनाज मंडी में रखे 10 पीसीसी पोल यानी बिजली के खंभे चोरी हो गए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मामले में विभाग के जूनियर इंजीनियर जसपाल सिंह ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने निजी ठेकेदार प्रवीण सिंह पर चोरी का आरोप लगाया है। प्रवीण सिंह जालंधर के पूड्डा कॉलोनी लोहिया के वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


