गिरिडीह के पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय सभागार में एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा शराब के नशे में किए गए हंगामे से अफरातफरी मच गई। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल रंजीत यादव ने डीसी ऑफिस के बाहर शराब के नशे में अपशब्दों का प्रयोग किया। घटना उस समय हुई, जब भाजपा नेता कामेश्वर पासवान अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त से मिलने आए थे। वे गिरिडीह में रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देने पहुंचे थे। कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की मुफ्फसिल थाना प्रभारी और अन्य पुलिस बलों को नशे में धुत कांस्टेबल को वहां से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा नेता पासवान ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की है।


