अबोहर में शराबी ने महिला से की छेड़छाड़:कपड़े फाड़े, विरोध करने पर बच्चों समेत पति को पीटा; मायके में रह रही थी

फाजिल्का जिले में अबोहर के आर्य नगर में पड़ोसी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। लुधियाना में विवाहित 32 वर्षीय महिला अपने पति और बच्चे के साथ पिछले 10 दिनों से मायके में थी। विरोध करने पर पति पर भी हमला किया। घटना में पड़ोसी शराब के नशे में महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और कपड़े फाड़ दिए। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और वहां से चला गया। साथियों के साथ फिर आया नशेड़ी कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फिर घर में घुस आया। उन्होंने महिला और उसके पति को बुरी तरह पीटा। हमलावरों ने 2 साल के मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा। पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसके एक्स-रे और सीटी स्कैन की सलाह दी है। पीड़िता का आरोप है कि हमलावर ने खुद को भी फर्जी चोटें लगाकर अस्पताल में भर्ती करा लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *