गुमशुदा को दस्तयाब कर परिजनों के किया सुपुर्द
राजेन्द्रग्राम। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोति उर रहमान के निर्देशन मे, अति0 पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी तथा अनु0 अधिकारी पुष्पराजगढ (पुलिस) के मार्ग दर्शन मे थाना राजेंद्रग्राम पुलिस ने दो साल से महिला को दस्तयाब किया। दिनांक 18 सितंबर 22 को सूचनाकर्ता महेन्द्र सिंह पट्टावी पिता मोहन सिंह पट्टावी उम्र 25 वर्ष निवासी लीला भीटीटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर के द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 13 सितंबर 2022 को पत्नी परवर्तित नाम सीमा निवासी लीला भीटीटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर की बिना बताये कही चली गई है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्रग्राम में दिनांक 18 सितंबर 2022 को गुम इन्सान क्र.47/2022 का कायम कर गुमसुदा की पता तलाश की गई तो गुमसुदा को दिनांक 03 मई 25 को ग्राम कोदवार थाना सिंगपुर जिला शहडोल से दस्तायब कर उनके परिजनो को सुपर्द किया गया। गुमसुदा को दस्तयाब कराने मे निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार बरकरे, सउनि.दीपचन्द बर्मन प्र.आर. 143 शिवकुमारी चा.आर. प्रदीप कुमार बरेला की सराहनीय भूमिका रही है।


